मेष राशिफल: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। उचित होगा आप केवल सोचने की जगह कार्यों का क्रियान्वयन भी करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
वृषभ राशिफल: क्या करूं क्या न करूं इस अवस्था से बाहर निकलते हुए शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
मिथुन राशिफल: आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। ध्यान रखें समय कम है और काम ज्यादा अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशिफल: फ़ालतू समय बर्बाद करने से बचें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान करने से बचें। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें।
सिंह राशिफल: कार्य की अधिकता के कारण आज कुछ जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
कन्या राशिफल: अपने वाक्यचातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।
तुला राशिफल: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
वृश्चिक राशिफल: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
धनु राशिफल: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें,शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।
मकर राशिफल: आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
कुंभ राशिफल: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
मीन राशिफल: लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।