मेष राशिफल: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। उन्नति होगी। नए दोस्त बनेंगे। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। असहाय लोगों की मदद करें।
वृषभ राशिफल: कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। उचित होगा थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।
मिथुन राशिफल: दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म को भी दें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। सतर्क रहें अन्यथा दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है।
कर्क राशिफल: कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
सिंह राशिफल: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।
कन्या राशिफल: कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है।
तुला राशिफल: आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें। धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल: सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो की राय लें।
धनु राशिफल: दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। उचित होगा कि दिनचर्या को बदलें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। व्यय वृद्धि सम्भव है। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है, सतर्क रहें।
मकर राशिफल: रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं।
कुंभ राशिफल: लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
मीन राशिफल: राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।