आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 11 सितम्बर 2021

मेष राशिफल: कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है। परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच रहेगा।

वृषभ राशिफल: आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। आर्थिक लाभ होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। मन की व्याकुलता बड़ सकती है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, परंतु आपके संबंधों से कार्य पूरे होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कर्क राशिफल: सामाजिक मान में वृद्धि होगी। परिणय चर्चा सफल होंगी। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

सिंह राशिफल: पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है।वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है। अपने खान-पान में अनियमितता न बरतें। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है शांत रहे।

कन्या राशिफल: कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। अपने कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

तुला राशिफल: आज दिन अनुकूल होने के चलते कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं।कीमती वस्तुओ पर खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर परिवार के कार्यो में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगो के लिए दिन उपयुक्त है।

धनु राशिफल: व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है। किसी की भी बातों बहुत जल्दी विश्वास करने से बचें।

मकर राशिफल: वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय का दुरूपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें।

कुंभ राशिफल: व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा। आप की बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें।

मीन राशिफल: किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी रहेगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।

Related posts

Leave a Comment