आज का अखबार हिंदी 9 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज प्रकाशित सभी अख़बारों ने इज़राइल-हमास संघर्ष से जुडी खबरों को प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- इज़राइल में सभी भारतीय सुरक्षित। दूतावास के अधिकारी 24 घंटे उपलब्‍ध। अमर उजाला का शीर्षक है- भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें तेज। दूतावास ने परामर्श जारी किए। इसी खबर पर हरिभूमि के शब्‍द हैं- भारतीयों की जल्‍द होगी वापसी, पीएम खुद कर रहे हैं निगरानी।

पंजाब केसरी की खबर है- वायु सेना को मिला नया ध्‍वज, एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कल प्रयागराज में वायु सेना दिवस परेड के दौरान नए ध्‍वज का अनावरण किया। दैनिक ट्रि‍ब्‍यून लिखता है- आज के जटिल और तेजी से बदलते सामरिक माहौल को देखते हुए वायु सेना की क्षमताएं बढ़ाना आवश्‍यक।

राजस्‍थान पत्रिका ने अपने विशेष आलेख में दिया है- भारतीयों को भरोसा….. एक साल में बढ़ेगी आमदनी और रोजगार। कंज्‍यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे के मुताबिक भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर कारोबारियों का विश्‍वास बढा।

वीर अर्जुन के कारोबार पन्‍नों की खबर है, भारत में चालू वित्‍त वर्ष के दौरान अगस्‍त तक मोबाइल फोन निर्यात दोगुना बढ़ा। 45 हजार सात सौ करोड़ रुपये के मोबाइल फोन निर्यात हुए।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है- अगले वर्ष से नई व्‍यवस्‍था के तहत परीक्षाएं संभव। पत्र ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान के हवाले से लिखा है- वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देना जरूरी नहीं।

नवभारत टाइम्‍स की यह खबर ध्‍यान आकृष्‍ट करती है-फिर से आया पल्‍यूशन का मौसम, अपनी सेहत का रखे खास ध्‍यान।

राष्‍ट्रीय सहारा ने त्‍यौहारों की तैयारी शीर्षक से लिखा है- जितनी जरूरत, उतनी ट्रेन चलाएगा रेलवे। दशहरा, दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्‍चिम बंगाल और अन्‍य राज्‍यों के लिए विशेष रेलगाडि़यां।

Related posts

Leave a Comment