उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक को आज अधिकतर अखबारों ने पहले पन्नेपर स्थान दिया है। अमर उजाला के शब्द हैं- विधानसभा में पेश हुआ बिल, सभी धर्मों में शादी और तलाक के लिएएक कानून। देशबंधु लिखता है- उत्तराखंड में अब एक विधान, एक कानून। दैनिक ट्रिब्यून केअनुसार प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों को मिलेगी छूट।
हिन्दुस्तान ने भारत ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी का यह बयान प्रकाशित किया – भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर अभी से काम कर रहे हैं।इस खबर पर अमर उजाला और दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है-हाईड्रोजन के उत्पादन और निर्यात का केन्द्र बनेगा भारत।
दैनिक भास्कर के अनुसार- अमरीका से सस्ती डील में कामयाबी। भारत 33 हजारकरोड में खरीद रहा है, 31 प्रीडेटर ड्रोन। हरिभूमि ने लिखा है- अत्यधिकऊंचाई पर उडने और लम्बे समय तक उडान भरने में सक्षम हैं ये ड्रोन, समुद्री सुरक्षामें इजाफा होगा।
राष्ट्रीय सहारा के मार्केट पन्ने की खबर है- भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिकनीति समिति की द्विमासिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं।
आम आदमी पार्टी के नेताओंऔर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारीको भी अखबारों ने प्रमुखता दी है। जनसत्ता की सुर्खी है- दिल्ली जलबोर्ड के ठेके में रिश्वत लेने का मामला।
देशबंधु के अनुसार भारतीय पर्यटकों को ईरान जाने के लिए वीजा की जरूरतनहीं, अधिकतम 15 दिन का प्रवास, छह महीने में एक बार जा सकेंगे।
राजस्थान पत्रिका की यह खबर ध्यान आकर्षित करती है- बच्चों की इंटरनेट सेफ्टीपर नजर रखने में भारत अमरीका से आगे। भारतीय अभिभावक रखते हैं ज्यादा ध्यान।