आज का अखबार हिंदी 30 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

घरेलू गैस सिलेण्‍डर के दो सौ रुपये सस्‍ता होने की खबर आज के सभी अखबारों की पहली खबर है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया फैसला देशभर में आज से नई कीमतें लागू। हरि भूमि ने सुर्खी दी है- पीएम मोदी का बहनों को राखी का गिफ्ट। वहीं जनसत्‍ता ने लिखा है- 33 करोड उपभोक्‍ताओं को होगा फायदा। दैनिक जागरण ने सुर्खी दी है- रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, 75 लाख नए उज्‍ज्‍वला कनेक्‍शन देने का भी ऐलान। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- इलेक्‍शन से पहले राहत, दो सौ रुपये सस्‍ता रसोई गैस सिलेण्‍डर।

आज के सभी अखबारों ने चांद पर ऑ‍क्‍सीजन मिलने की खबर को अपनी पहली सुर्खी बनाया है। अमर उजाला लिखता है- भारत के चन्‍द्रयान-3 ने चन्‍द्रमा की सतह पर ऑक्‍सीजन और सल्‍फर मिलने की पुष्टि की। पत्र लिखता है- प्रज्ञान की बड़ी उपलब्धि। चन्‍द्रमा पर मौजूद है ऑक्‍सीजन और सल्‍फर जैसे नौ तत्‍व। दैनिक भास्‍कर ने दिया है- चन्‍द्रयान-3 की एक और ऐतिहासिक कामयाबी। प्रज्ञान ने खोजा ऑक्‍सीजन, सल्‍फर, हाइड्रोजन की खोज जारी। देश में अब ऐथेनॉल कारें, फ्यूल पचास प्रतिशत सस्‍ता, प्रदूषण 77 प्रतिशत कम दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है।

Related posts

Leave a Comment