आज का अखबार हिंदी 27 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 27 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

केजरीवाल के हिरासत से सरकार चलाने के बयान पर अधिकांश अखबारों में विशेष टिप्‍पणियां हैं। दैनिक भास्‍कर लिखता है- केजरीवाल का ई डी हिरासत से एक और आदेश, विशेषज्ञ बोले हिरासत में रहकर सी एम नहीं ले सकते कैबिनेट की बैठक। जनसत्‍ता ने भी इसे मुख्‍य खबर बनाते हुए लिखा है- मुख्‍यमंत्री के आदेशों को लेकर उपराज्‍यपाल से शिकायत। अरविन्‍द की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- रिमांड से चल रही दिल्‍ली सरकार। सी एम केजरीवाल ने फिर जारी किये आदेश, रोक के लिए फिर हाईकोर्ट में याचिका। हिरासत से फरमान पर सियासी घमासान हिन्‍दुस्‍तान में है। पत्र ने बॉक्‍स में दिया है- के.कविता को न्‍यायिक हिरासत में तिहाड भेजा। दैनिक जागरण ने अपने मुखपृष्‍ठ पर खबर दी है-आतंकी पन्‍नू का दावा, केजरीवाल को दिये 134 करोड रूपये।

लोकसभा चुनाव से जुडी खबरें लगभग सभी अखबारों में विस्‍तार से हैं। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- अकाली दल से गठबंधन नहीं। पंजाब में भाजपा एकला चलो। सांसदों का टिकट काटने में भाजपा ने किया शतक पार, बडबोले और अलोकप्रिय 103 माननीयों पर गाज अमर उजाला में है। पत्र ने तेजस्‍वी का बयान – राजद-कांग्रेस साथ रहेंगे पहले पन्‍ने पर प्रकाशित किया है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है-बीजेपी के 405 उम्‍मीदवारों में 16 प्रतिशत महिलाएं। अखबार ने एक अन्‍य खबर दी है- वरूण को कांग्रेस से न्‍यौता, अधीर बोले-गांधी परिवार से नाता इसलिए बीजेपी ने काटा टिकट।

दिशा निर्देशों के उल्‍लंघन मामले में यू ट्यूब ने भारत में 22 लाख से अधिक वीडियो हटाये हिन्‍दुस्‍तान में है। एशिया में अरबपतियों की नई राजधानी बनी मुंबई नवभारत टाइम्‍स ने दिया है। पत्र लिखता है – एक हजार करोड वाले बढे।

दैनिक जागरण ने गृहमंत्री अमित शाह के हवाले से लिखा है- जम्‍मू कश्‍मीर से अफस्‍पा हटाने पर होगा विचार, सितम्‍बर के अंत तक चुनाव की गारंटी। शाह ने कहा- प्रदेश में सुरक्षाबलों की तैनाती, योजनाबद्ध तरीके से घटाने की कार्ययोजना तैयार।

पाकिस्‍तान में 24 घंटे में दो आतंकी हमले, पांच चीनी इंजीनियरों की मौत दैनिक भास्‍कर के देश विदेश पन्‍ने पर है।

वीर अर्जुन ने कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे के हवाले से लिखा है- अरूणाचल पर चीन के दावे का सख्‍ती से खंडन करे सरकार।

Related posts

Leave a Comment