आज का अखबार हिंदी 26 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 26 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरने के अद्भुत अनुभव को सभी अखबारों ने दिया है। अमर उजाला की सुर्खी है – तेजस आत्मनिर्भर भारत की क्षमताओं का अटूट विश्वास। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है -आत्मनिर्भरता की ओर और चमकेगा तेजस का तेज।

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में सीबीआई भी हुई सक्रिय, मुश्किल में महुआ मौइत्रा। राष्ट्रीय सहारा सहित अधिकतर अखबारों की खबर है।

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की खबर सभी अखबारों में है। हिन्दुस्तान लिखता है इंतजार बढ़ा, पर बेहतर हुआ बाहरी संपर्क।

दैनिक भास्कर की खास खबर है – नए ब्राडकास्टिंग सर्विसेज विल का मसौदा तैयार। ओटीटी की फिल्मों और वेबसीरीज पर भी सेंसरशिप लागू होगी।

सूर्य का अध्ययन करने के लिए प्रेक्षेपित किया गया आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान अंतिम चरण में पहुंच गया है। हिन्दुस्तान सहित अधिकतर अखबारों में है।

टी.वी. पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा पर नवभारत टाइम्स ने लिखा है 15 साल बाद सौम्या को इंसाफ।

देशबंधु की खबर है – कश्मीर में पर्यटक अब सर्दियों के महीने के लिए अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं। पत्र लिखता है सर्दियों में कश्मीर में आकर्षक होगा मौसम।

Related posts

Leave a Comment