आज का अखबार हिंदी 15 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 15 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

सभी अखबारों ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की खबर प्रमुखता से दी है। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव वर्ष में झटका बताते हुए नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- कांग्रेस के हाथ से निकले देवड़ा, शिवसेना में शामिल हुए।

अमर उजाला ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस बयान को सुर्खी बनाया है- प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को सियासी चश्‍मे से देखने और वोट बैंक तलाशने की जरूरत नहीं। यह जनमानस की आस्‍था का सम्‍मान है। दैनिक जागरण की खबर है- रामकाज के लिए एकाकार हो रहा है पूरा देश।

पोंगल के अवसर पर प्रधानमंत्री के आयोजन में शामिल होने के चित्र हरिभूमि, अमर उजाला, नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा और राजस्‍थान पत्रिका ने पहले पन्‍ने पर दिए हैं।

उत्‍तर भारत के बड़े इलाके में घने कोहरे की चादर की खबर के साथ हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- सड़क और हवाई यातायात प्रभावित, दिल्‍ली कल सबसे ठंडी रही। दो दिन तक राहत के आसार नहीं। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- घने कोहरे की कैद में उत्‍तर भारत। ठंड के चलते दिल्‍ली के स्‍कूलों में कक्षाओं का समय सुबह नौ बजे से शुरू करने को भी अखबारों ने पहले पन्‍ने पर दिया है।

मशहूर शायर मुनव्‍वर राणा के कल लंबी बिमारी के बाद लखनऊ में निधन हो जाने की खबर कुछ अखबारों ने दी है।

Related posts

Leave a Comment