प्रत्यक्ष कर संग्रह में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी अखबारों की अहम खबर है। जनसत्ता की सुर्खी है- प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़कर आठ लाख 98 हजार करोड़ रुपए, यह संग्रह वर्तमान वित्तवर्ष के बजट अनुमान का आधे से अधिक। व्यक्तिगत आयकर संग्रह में भी 32 प्रतिशत से अधिक का उछाल। दैनिक भास्कर देश सर्वोपरि शीर्षक से लिखता है- अमरीका से प्रवासी भारतीय साढ़े 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक भेजेंगे भारत, भारतीय मूल के लोग हर साल 2 मार्च को मनाएंगे इंडिया गिविंग डे, 14 संगठन एकजुट होकर जुटाएंगे फंड। भारत के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ पेयजल के लिए जुटा रहे फंड।
हिंदुस्तान की खबर है- चैक बाउंस होने पर दूसरे खाते से कटेंगे पैसे, वित्त मंत्रालय सख्त कदम उठाने की तैयारी में। चैक बाउंस के मामलों पर हाल ही में मंत्रालय ने बुलाई थी बैठक।
दैनिक जागरण की सुर्खी है- चिप की कमी का समाधान निकालने में जुटी कंपनियां, सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में हो रहा था सुधार, लेकिन वैश्विक संकट से हालात फिर गहराने के आसार।
जनसत्ता की बड़ी खबर है- दिल्ली में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने वाले केजरीवाल सरकार के मंत्री का इस्तीफा, भाजपा का दावा, दवाब में दिया इस्तीफा। राष्ट्रीय सहारा ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत के बयान को सुर्खी दी है- वाल्मीकि ने होते तो राम से परिचित न होती दुनिया। भागवत ने कहा-राष्ट्र निर्माण में संपूर्ण समाज की सहभागिता जरूरी।
दैनिक ट्रिब्यून की बड़ी खबर है- हरियाणा के कई क्षेत्रों में राजस्व रिकॉर्ड से यमुना गायब, यमुना नगर के राजस्व रिकॉर्ड में ही यमुना का कोई नाम नहीं।
अमर उजाला का शीर्षक है- बारिश ने दिल्ली में 15 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, 2007 के बाद से सर्वाधिक वर्षा, 23 राज्यों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, उत्तर प्रदेश में हादसों में 34 लोगों की मौत। बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ।