आईसीसी महिला विश्‍व कप: अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया

आईसीसी महिला विश्‍व कप: अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हराया

न्‍यूजीलैंड में चल रही आईसीसी महिला विश्‍व कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्‍य दिया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए लारागुडोल और लाउरा वूलवार्ट ने दूसरे विकेट के लिए एक सौ 25 रन की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

Related posts

Leave a Comment