आईपीएल क्रिकेट में देर रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। पंजाब ने शिखर धवन के नाबाद 88 रन और भानुका राजपक्ष के 42 रन की बदौलत चार विकेट पर 187 रन बनाए। चेन्नई की टीम निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी।
आज शाम साढे सात बजे पुणे के एमसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।