आईपीएल क्रिकेट मैच में मुम्बई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पंजाब किंग्स ने कल रात पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 135 रन बनाए। मुम्बई इंडियन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। एक अन्य मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने डेल्ही कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया।
टूर्नामेंट में आज शाम साढे सात बजे दुबई में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर से होगा।