आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान ‘मंडूस’ के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिए

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मंडूस’ के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने आज स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों से सभी जरूरी सावधानी बरतने को कहा। उन्‍होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे तूफान के बारे में किसानों को पूरी जानकारी दें और उनकी मदद करें। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि तूफान के कारण नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर और अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment