असम में विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क आज अधिकारिक रूप में पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। वन मंत्री चन्द्र मोहन पटावरी और कृषि मंत्री अतुल बोरा इसके उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। पार्क को मानसून के दौरान पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
मुख्य पर्यटन स्थल कोहोरा तथा बागोरी के लिए जीप सफारी सेवा शुरू कर दी गई है। पिछले वर्ष पार्क में तकरीबन तीन लाख पंद्रह हजार पर्यटक आये थे।