असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 33 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कल वर्षा से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मृत्यु हो गई।
पांच हजार से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है और 42 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ के कहर से प्रभावित हुआ है। एक लाख 86 हजार से अधिक लोग आश्रय शिविरों में हैं। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से रास्ता और खेती का नुकसान हुआ है। सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। राज्य के कई-कई मंत्री बचाव कार्यों की निगरानी के लिए बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं।