असम के विश्व धरोहर पर्यटन स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को आज पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। उद्घाटन समारोह में राज्य के वन मंत्री परिमल शुक्ला बैद्य और कृषि मंत्री अतुल बोरा शामिल हुए। उद्यान प्राधिकरण ने कोहोरा और बागोरी रेंज में जीप सफारी शुरू की है। हमारे संवाददाता ने बताया कि नयी गणना के अनुसार काजीरंगा में दो हजार 413 गैंडे हैं। यह पर्यटन स्थल प्रसिद्ध हॉर्न राइनो के अतिरिक्त समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के लिए भी प्रसिद्ध है। मानस नेशनल पार्क भी पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...