अर्मेनिया की सेना अजरबैजान की मांग के अनुसार युद्धविराम और पूर्ण आत्मसमर्पण के रूसी प्रस्ताव पर सहमत

अर्मेनिया की सेना अजरबैजान की मांग के अनुसार युद्धविराम और पूर्ण आत्मसमर्पण के रूसी प्रस्ताव पर सहमत

अर्मेनिया की सेना अजरबैजान की मांग के अनुसार युद्धविराम और पूर्ण आत्मसमर्पण के रूसी प्रस्ताव पर सहमत हो गई है। यह कदम अजरबैजान की सेना ने स्वायत्त क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए नागोर्नो-काराबाख में अभियान शुरू करने के बाद उठाया है। अजरबैजान की सेना के आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 32 लोग मारे गए हैं और 200 अन्य घायल हुए हैं।

अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेना ने नागोर्नो-काराबाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 90 से अधिक जगहों पर नियंत्रण कर लिया है। इससे पहले अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन ने कहा कि संघर्ष विराम का कायम रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में तैनात रूसी शांतिरक्षकों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस संघर्ष के सभी पक्षों के संपर्क में है। रूस को उम्मीद है कि नागोर्नो-काराबाख में स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान हो जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि रूसी शांतिरक्षक नागरिकों की सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे।

Related posts

Leave a Comment