अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्‍त सोरेन को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया है

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्‍त सोरेन को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया है। अरविंद केजरीवाल आज जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मोर्चा संभाल रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र को चुनौती दे रही हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेमन्त सोरेन आदिवासी समाज से संबंधित बड़े नेता हैं। उन्‍होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्‍य बनाने के लिए कठिन संघर्ष किया है। जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होगा।

Related posts

Leave a Comment