अमेरिका में युद्धक जेट से अज्ञात वस्तु को मार गिराए जाने के बाद अमरीका और चीन के बीच तनाव बढ़ा

अमेरिका में अलास्का के ऊपर युद्धक जेट से एक अज्ञात वस्तु को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन के अनुसार, यह फैसला राष्ट्रपति जो. बाइडेन के आदेश पर लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह वस्तु गुब्बारा थी या कुछ और, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह वस्तु काफी ऊँचाई पर थी और इससे विमानों को खतरा पैदा हो गया था।

इस घटना के अगले ही दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी सुदूर पश्चिमी इलाके यूकोन के हवाई क्षेत्र में एक वस्तु को मार गिराने का दावा किया।

इस बीच, अमेरिका ने अपने हवाई-क्षेत्र के उल्लंघन के आरोप में छह अमरीकी इकाइयों को प्रतिबंधित कर दिया है। अमरीका का कहना है कि ये कंपनियां चीन के हवाई कार्यक्रमों से जुड़ी हैं।

अमेरिका ने पिछले सप्ताहांत में, कैरोलिना तट के पास एक चीनी गुब्बारे को मार गिराया था। अमेरिका का कहना है कि इस गुब्बारे में जासूसी उपकरण लगे थे जबकि चीन के अनुसार यह गुब्बारा मौसम संबंधी अनुसंधान के लिए था।

Related posts

Leave a Comment