अमेरिका में तूफान इयान के फ्लोरिडा के दक्षिणी पश्चिमी तट से टकराने से तेज वर्षा हुई। कई स्थानों पर बाढ आ जाने से भारी नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय तूफान केन्द्र ने बताया कि तूफान का केन्द्र फोर्ट मायर शहर के पश्चिमी द्वीप कायो कोस्टा में था। तूफान के असर से दो सौ चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना में लाखों लोगों पर इसका असर पडा है। पच्चीस लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। टैम्पा और ओरलैंडो में सभी वाणिज्यिक उडानें रोक दी गई हैं। साढे आठ लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...