अमेरिका में टेक्सस के स्कूल में गोलीबारी में 18 बच्चे और 3 शिक्षक मारे गए

अमेरिका में टेक्सस के स्कूल में गोलीबारी में 18 बच्चे और 3 शिक्षक मारे गए

अमेरिका में एक किशोर बंदूकधारी ने उवाल्‍डे के रॉब प्राथमिक स्‍कूल में 18 बच्‍चों और तीन शिक्षकों की गोली मारकर हत्‍या कर दी। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। टैक्‍सस के गनर्वर ग्रेग एबॉट ने बताया कि 18 वर्षीय बंदूकधारी को भी मार दिया गया है। मारे गए विद्यार्थी दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के थे और उनकी आयु सात से दस वर्ष के बीच थी। लगभग एक दशक पहले कनेक्‍टीकट के न्‍यूटाउन में सैंडी हुक एलिमेंटरी में हुए हमले के बाद अमेरिका के किसी स्‍कूल में गोलीबारी की यह सबसे दर्दनाक घटना है।

घटना के कारणों की तत्‍काल जानकारी नहीं मिली है लेकिन गवर्नर ने हमलावर की पहचान सल्‍वाडोर रामोस के रूप में की है। उन्‍होंने कहा कि घटना की आगे जांच की जा रही है।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने इस दुखद घटना को लेकर 28 मई तक प्रतिदिन सूर्यास्‍त होने तक राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका रखने के आदेश दिए हैं। एशिया की पांच दिन की यात्रा से लौटने के बाद राष्‍ट्रपति बाइडन ने हथियारों पर नए प्रतिबंध को लेकर भावनात्‍मक अपील की। उन्‍होंने कहा कि हम कब तक बंदूक लॉबी के पक्ष में रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment