अमेरिका में गोपनीय रक्षा और खुफ़िया दस्तावेज लीक करने के मामले में एक एयरमैन पर बोस्टन की अदालत में आरोप तय किए गए हैं। आरोप सिद्ध होने पर जैक टिक्सीरा को 15 वर्ष तक की जेल हो सकती है। जैक पर इन गोपनीय दस्तावेज़ को गैर-क़ानूनी तरीके से हटाने और अपने पास रखने के आरोप लगाए गए हैं। जैक को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बृहस्पतिवार को मैसेचुसेट्स में उसके घर से गिरफ्तार किया था। जैक मैसेचुसेट्स नेशनल गार्ड के खुफिया विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहा था। जैक पर जिन दस्तावेज़ को लीक करने के आरोप हैं, उनमें यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के आकलन और अमेरिका के मित्र देशों से जुड़ी संवेदनशील सूचना शामिल थीं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...