अमेरिका ने एआरवाई न्यूज चैनल के लाइसेंस को रद्द किये जाने पर चिंता व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कल कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान सहित दुनियाभर में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर अपनी अवाज उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया और उसमें दिखाई जाने वाली सामग्री पर पाबंदी से अमेरिका चिंतित है क्योंकि इससे स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के अधिकार का हनन होता है। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का अंश दिखाए जाने पर एआरवाई न्यूज का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा के खिलाफ टिप्पणी के बाद यह तीसरा मौका है जब इमरान खान के भाषणों और प्रेस वार्ता के प्रसारण पर पाबंदी लगाई गई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...