अमेरिका ने ताइवान के निकट चीन के सैन्य अभ्यासों को गैर-जिम्मेदाराना और यथास्थिति में बदलाव लाने का प्रयास बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता के हवाले से गार्जियन समाचार पत्र ने खबर दी है कि अमेरिका चीन की गतिविधियों को तनाव बढाने वाला कदम मानता है।
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन लगातार ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास कर रहा है।
व्हाईट हाऊस के प्रवक्ता ने कहा कि चीन का यह कदम उकसाने वाली कार्रवाई है और इससे तनाव बढने का जोखिम है।
