अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कोविड-19 जांच की अनिवार्यता समाप्‍त की

अमेरिका में, जो बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की है कि विदेशों से आने वाले विमान यात्रियों के लिए कोविड परीक्षण की अनिवार्यता समाप्‍त की जा रही है। इस कदम से महामारी के कारण लगा सबसे लम्‍बा यात्रा प्रतिबंध समाप्‍त हो जायेगा। यह नियम अमेरिका जाने वाले विमान यात्रियों के लिए कल आधी रात से लागू हो जायेगा।

व्हाइट हाउस के सहायक प्रेस सचिव केविन मुनोज ने कहा कि प्रभावकारी टीकों और उपचारों पर राष्ट्रपति जो बाइडेन का काम विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment