अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार अपनी प्रमुख ब्याज दर बरकरार रखी

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार अपनी प्रमुख ब्याज दर बरकरार रखी

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार अपनी प्रमुख ब्याज दर बरकरार रखी है। फेड ने अपनी न्यूनतम मानदंड दर लगभग 5 दशमलव प्रतिशत पर कायम रखी, जो 22 वर्षों में इसका उच्चतम स्तर है। इससे गिरवी, वाहन ऋण, व्यवसाय ऋण और कई अन्य प्रकार के ऋण की लागत बहुत अधिक हो गई है।

उच्च गिरवी दरों ने घर की बिक्री में तेजी से कमी की है। उपकरणों और अन्य महंगे सामानों पर खर्च में भी गिरावट आई है जिन्हें लोग अक्सर उधार खरीदते हैं। कल रात एक संवाददाता सम्मेलन में फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम एच. पॉवेल ने कहा कि उनके अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे अगले साल अपनी बेंचमार्क दर में तीन चौथाई अंक की कटौती कर सकते हैं।

हालांकि मुद्रास्फीति फेडरल रिजर्व के 2 प्रतिशत लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है, लेकिन उसके अधिकारियों की अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से इसमें गिरावट आई है। यही कारण है कि दरों को अपरिवर्तित रखा गया है।

Related posts

Leave a Comment