अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्‍यों के स्‍थापना दिवस मनाए जाएंगे: केंद्र सरकार

अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्‍यों के स्‍थापना दिवस मनाए जाएंगे: केंद्र सरकार

सरकार ने कहा है कि सभी राज्‍य न केवल अपना स्‍थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्‍य राज्‍यों का स्‍थापना दिवस भी मनाएंगे। सरकार ने यह निर्णय एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इसलिए अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्‍यों के स्‍थापना दिवस मनाए जाएंगे।

गुजरात और महाराष्‍ट्र कल अपने स्‍थापना दिवस मनाएंगे। 20 राज्‍यों और आठ केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने राजभवनों में गुजरात और महाराष्‍ट्र के स्‍थापना दिवस मनाए जाने की पुष्टि की है।

अन्‍य राज्‍यों के साथ स्‍थापना दिवस मनाने के लिए राजभवनों में गुजरात और महाराष्‍ट्र के निवासियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रतिभागी सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेंगे और व्‍याख्‍यान देंगे।

Related posts

Leave a Comment