अनुबंध के आधार पर 4 संयुक्त सचिव तथा 16 निदेशक/उप सचिव लेटरल भर्ती से शामिल किये जाएंगे

भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से प्राप्त मांग के अनुसार सरकार के निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव/निदेशक/उप सचिव स्तर के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैः-

कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

नागरिक विमानन मंत्रालय

रसायन और पेट्रोरसायन विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय

कारपोरेट कार्य मंत्रालय

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

भारी उद्योग मंत्रालय

उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय

विधि कार्य विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय

स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय

उपरोक्त मंत्रालयों/विभागों में लेटरल भर्ती के माध्यम से 4 संयुक्त सचिव तथा 16 निदेशक/उप सचिव शामिल किये जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन तथा निर्देश 20 मई 2023 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किये जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2023 से 19 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेजन में दी गई सूचना के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा दी गयी सूचना सही है।

Related posts

Leave a Comment