World

विश्व बैंक प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की

World Bank chief felicitated Prime Minister Narendra Modi

विश्व बैंक प्रमुख जिम यांग किम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री जैसे नेता दुनिया में बहुत कम है। ये बात उन्होंने इकॉनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित पीएम मोदी हैज टेकन सीरियस बिजनेस रेग्युलेट्री रीफॉर्म्स नामक शीर्षक वाले लेख में कहा है।

विश्व बैंक प्रमुख जिम यांग किम विश्व बैंक के 12वें अध्यक्ष हैं और कोरियाई अमेरिकी फिजिशियन है। उन्होंने आलेख में लिखा है कि 15 साल पहले वर्ल्ड बैंक ने पहली डुइंग बिजनेस इंडेक्स रिपोर्ट जारी कर हर देश को एक रैंक दिया था। 2014 में 189 देशों में भारत 142वें पायदान पर था। विश्व बैंक के प्रमुख के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी भारत की रैंक से निराश थे और उन्होंने शीर्ष 50 देशों में आने को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया था और विश्व बैंक समूह से इस सपने को साकार करने के लिए जानकारी और सलाह मांगी थी। भारत ने उसके बाद कारोबार नियमों में खासा सुधार किया है।

31 अक्टूबर को जारी ताजा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत का रैंक 77 था जिसमें कि 23 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई थी। पिछले साल भारत की रैंकिंग 100 थी।

Leave a Comment

Recent Posts

ब्राह्मण समाज गोत्रावली का परिचय तथा इतिहास लिस्ट ब्राह्मण गोत्र सूची एवं वंशावली

ब्राह्मणो के बारे में ब्राह्मण जाति को हिन्दू धर्म में शीर्ष पर रखा गया है।… Read More

4 days ago

भारत सरकार ने गुजरात में सीबीडीसी-आधारित डिजिटल फूड कूपन पायलट की शुरुआत की

भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट… Read More

3 months ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग… Read More

3 months ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।… Read More

3 months ago

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More

3 months ago

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से क्रिकेट विश्व कप… Read More

3 months ago

This website uses cookies.