केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में एक लाख से अधिक की आबादी वाले सभी गांवों में नल के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक ट्वीट में कहा कि जल जीवन मिशन ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों तक नल के जरिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले जल जीवन मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को की थी।
पिछले 23 महीनों के दौरान जल जीवन मिशन के तहत चार करोड़ पचास लाख ग्रामीण परिवारों को नल के जरिए पानी की आपूर्ति की जा चुकी है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाले इस अभियान से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया है। करीब पचास हजार ग्राम पंचायतें हर घर जल अभियान से जुड़ चुकी हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment