केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लैगशिप कार्यक्रम भारतमाला परियोजना चरण-1 के तहत बनाए जा रहे 5 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और 17 पहुंच नियंत्रित ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित निविदा आवंटन की स्थिति, बोली और पूर्व-निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। 8000 किलोमीटर लंबे इन 22 ग्रीनफील्ड परियोजनाओं पर 3.26 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़क परियोजनाओं के जरिए देश में औद्योगिक और एमएसएमई उत्पादों के उत्पादन और उनकी खपत के केंद्रों के बीच निर्बाध संपर्क प्रदान करने और लॉजिस्टिक क्षमता में सुधार की परिकल्पना की गई है। इसके अतिरिक्त इन सड़क परियोजनाओं से देश में यात्री और गुड्स यातायात की आवाजाही में भी तेजी आएगी।
एनएचएआई द्वारा पूर्व-निर्माण कार्यों विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण मंजूरी/ वन मंजूरी, निविदा आवंटन की स्थिति, बोली और कार्य में आ रही बाधाओं की मौजूदा स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति मंत्री के समक्ष दी गई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों से संबंधित मुद्दों को जल्दी से सुलझाया जाना चाहिए और जहां कहीं आवश्यक हो राज्यों से संबंधित विशिष्ट मामले को उनके स्तर पर उठाया जा सकता है। नितिन गडकरी ने परियोजनाओं के पूरा होने के बाद समय पर उनके मोनेटाइजेशन के साथ-साथ आगामी राजमार्गों पर चलने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं को विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विश्व स्तरीय हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता किए बिना परियोजनाओं के आवंटन की लक्षित तिथियों और उसके पूरा होने की निर्धारित तिथियों का कड़ाई से पालन किया जाए। जिससे कार्य तय समय पर पूरा हो सके। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने सुझाव दिया कि परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जानी चाहिए ताकि माननीय मंत्री द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। समीक्षा के दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमाने, एनएचएआई के चेयरमैन डॉ. एस. एस. संधू, महानिदेशक (सड़क) आई. के. पांडे, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment