Horoscope

Virgo Horoscope Year 2019

2019 इस साल कन्या राशिफल वालो की किस्मत चमकने वाली है

1.कन्या राशिफल वार्षिक 2019    यह साल सामान्य रहने वाला है। इस साल आपके करियर में मिलजुले परिणाम मिलेंगे। इस  साल विद्यार्थियों के लिए बेहतर साबित होगा। छात्रों के लिए यह साल कई सौगात देने का वादा कर रहा है। परीक्षा परिणाम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि शिक्षा के प्रति आपका लगाव ऐसा ही रहा तो आप निश्चित रूप से आने वाली हर परीक्षा में सफल होंगे। आपके प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ में एक धीमेपन, एक सुस्ती का संकेत अवश्य कर रहे हैं। पदोन्नति या कार्योन्नति क उम्मीद रखने वाले जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इस साल आर्थिक जीवन भी सामान्य रहने का संकेत दे रहा है। आमदनी बढ़ेगी और अलग-अलग साधनों से आपको आय प्राप्त होगी। हालांकि आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। माता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगें। उनका पूरा प्यार आपको मिल सकता है। इस साल पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप परिजनों का ख़्याल रखेंगे। यदि घर के सदस्यों के साथ किसी प्रकार की अनबन हो जाती है तो कृपया बहसबाज़ी न करें और परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। इस साल आपके वैवाहिक जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में भी इस समय इजाफा होने के आसार हैं। अपने प्रतिद्वंदियों, शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला यह समय रहेगा। कार्योन्नति के संकेत भी आपके लिये बन रहे हैं। स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर बने रहने के आसार हैं।

2.कन्या राशिफल वार्षिक 2019 आर्थिक जीवन     यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक जीवन रूप से बहुत ही अनुकूल व फलदायक होगा। उनकी आय में अतीव वृद्धि होगी एवं वे धन संचय करने में भी सफल होंगे। कन्या राशि के जातक निवेश योजनाओं में अपना धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह वर्ष उनके लिए एक बेहतरीन अवसर में रूप में सिद्ध होगा। आप में इस वर्ष एक गज़ब की ऊर्जा, गज़ब का उत्साह रहने वाला है। जिससे आपका पराक्रम भी अच्छआ रहेगा। इसी कारण आप सफलता भी प्राप्त करेंगें। इस वर्ष किया गया निवेश उन्हें भविष्य में आशातीत लाभ देगा। धनसंचय की दृष्टि से यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा किंतु उनकी आय में अचानक अवरोध आने के भी संकेत है। ज़्यादा ज़रुरत पड़ने पर आप किसी से पैसे उधार भी ले सकते हैं। आगे का समय आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। घर में शादी-विवाह होने पर आप जेबरात आदि बनवा सकते हैं। आप अपनी प्रॉपर्टी में भी वृद्धि करेंगे। आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं अथवा पुराने वाहन की रखरखाव में आप धन ख़र्च करेंगे।  आपकी कामयाबी के साथ-साथ आपसे ईर्ष्या रखने वाले, आपके विरोधियों की संख्या भी बढ़ सकती है। इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा |

3.कन्या राशिफल वार्षिक 2019 पारिवरिक जीवन    इस साल आपको पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। शादी करने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है | जो अविवाहित जातक विवाह की इच्छा रखते हैं उनके लिये भी रिश्ते आ सकते हैं। विवाह की बात सिरे चढ़ सकती है। आप परिजनों का ख़्याल रखेंगे। भाई बहनों के साथ आपके संबध प्रगाढ़ होंगे। यदि घर के सदस्यों के साथ किसी प्रकार की अनबन हो जाती है तो कृपया बहसबाज़ी न करें और परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। घर में किसी बात को लेकर पिताजी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता जी की सेहत का ख़्याल रखें, और उनके साथ संवाद कायम रखें। जो कि आपके लिये मातृसुख में कमी के संकेत कर रहे हैं। हो सकता है माता के साथ आपकी इस समय न बने। आपके कामकाजी जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों के द्वारा आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उनसे थोड़ा सावधान रहें। अक्टूबर के बाद का समय फ़ैमिली के लि बढ़िया रहेगा। इस दौरान घर में ख़ुशियाँ आएंगी और परिवार में एकजुटता नज़र आ सकती है। इस वर्ष पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर है।

4.कन्या राशिफल वार्षिक 2019 शिक्षा     इस साल विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक है अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई सीढ़ियों पर आप इस साल चढ़ सकते हैं। इस वर्ष आपकी छुपी हुई प्रतिभा भी सामने आएगी। ये प्रतिभा स्पोर्ट्स अथवा कला में हो सकती है। प्रोफेशनल कोर्स वाले विद्यार्थियों कुछ समय के बाद कड़ी मेहनत की जरुरत होगी। पढ़ाई में किसी भी बाधा से बचने के लिए योजना का पालन करने की जरुरत है।  हालांकि आप अपनी मेहनत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में भी सफल रहेंगे। क्लास में सहपाठी आपकी मदद करेंगे। वहीं गुरुजनों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। यदि शिक्षा के प्रति आपका लगाव ऐसा ही रहा तो आप निश्चित रूप से आने वाली हर परीक्षा में सफल होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आप विदेश जा सकते हैं। एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

5.कन्या राशिफल वार्षिक 2019 करियर     इस साल आप अपने करियर मैं तरक्की कर सकते हैं। हालांकि काम का काफी दबाव रहने वाला है। करियर मैं यह साल पदोन्नति के काफी अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आपको काम करना पड़ सकता है। आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और उनके कार्यों की सराहना हो सकती है। इस साल प्रमोशन और वेतन बढ़ोतरी की भी संभावना है। बेहतरी के लिए कोई भी बात बोलने से पहले दो बार सोचें। आपके करियर में कई मौक़े आएंगे जिनमें आपको निराश होना पड़ सकता है, वहीं कई मौक़े ऐसे भी होंगे जिनमें जिसमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली के माध्यम से आप करियर में तरक्की करेंगे। अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। आपमें इस वर्ष एक गज़ब की ऊर्जा, गज़ब का उत्साह रहने वाला है। नौकरी आदि के लिये साक्षात्कार देने वाले जातकों के लिये भी समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आपको निर्णय लेने में किसी मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़े। इस साल अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

6.कन्या राशिफल वार्षिक 2019 प्रेमजीवन    इस साल प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन के लिए साल की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं है। इस साल आप अपनी लव लाइफ में एक और कदम बढ़ाएंगे व अपने रिश्ते को एक नई मजबूती देंगे। जो जातक अभी तक सिंगल हैं और अपने लिये पार्टनर की तलाश में हैं या फिर जो किसी खास दोस्त को प्रोपोज करना चाहते हैं उनके लिये भी साल के मध्य व अंतिम दिनों में सकारात्मक जवाब मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इसका परिणाम यह होगा कि प्रियतम से आपका रिश्ता पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा व आप दोनों के बीच आपसी विश्वास और बढ़ेगा। इस समय आपको प्रेमजीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इसके बाद परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। बात-बात में नाराज़गी न दिखाने से बचें और अपने प्यार को एक सही दिशा में ले जाएं। लव रिलेशनशिप में पार्टनर को पूरी अहमियत दें और उनके विचारों को समझें। जो अविवाहित जातक विवाह की इच्छा रखते हैं उनके लिये भी रिश्ते आ सकते हैं। विवाह की बात सिरे चढ़ सकती है। जो कि आपके रिश्ते बेहतर होने के संकेत कर रहे हैं। आपमें इस वर्ष एक गज़ब की आकर्षण रहेगा। जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।

7.कन्या राशिफल वार्षिक 2019 स्वाथ्य   इस साल की शुरुआत में आपको अपनी देखभाल करने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान, विश्राम और व्यायाम पर ध्यान दें। आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस साल छाती या पेट से संबंधित कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आपकी सेहत के लिए ज़्यादा अनुकूल नही हैं लिहाज़ा इस समय आपकी सेहत में कमी देखी जा सकती है। इस दौरान मौसम परिवर्तन से होने वाले रोग आपको घेर सकते हैं। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए उत्तम रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रुप से थकान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए उचित आराम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार लेने की जरुरत है। शत्रुओं द्वारा सुनियोजित वाद-विवाद से भी आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें। संयम से काम लें। इस साल आपको स्वास्थ्य जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे।

उपाय

  1. बृहस्पतिवार के दिन आप विष्णु भगवान की पूजा करे |गुरुवार के दिन केले के पेड़ को जल चढाएँ किसी मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें|
  2. प्रेत्यक मंगलवार अथवा शनिवार को हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएँ ,और हनुमान चालीस का पाठ करे मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएँ, आपकी मनोकामना पूर्ण होगी |
  3. आप गणेश मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा अर्पित करें और लड्डू का भोग जरूर लगाएं। बुधवार का दिन विशेष रूप से गणेशजी का होता है इसीलिए आपको इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करना विशेष लाभ देगा।

 

 

 

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

6 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

9 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

3 days ago

This website uses cookies.