Horoscope

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 2 नवम्बर 2021

मेष- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने जीवन में ईगो को हावी न होने दें अन्यथा संबंध कमजोर होंगे। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। घर की सज्जा पर धन खर्च होगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।

वृषभ- आपकी आदतों के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान से संबंधित समस्या रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन- वाणी में मिठास लाएं। बोलने से पहले सोचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। परिजनों के साथ यात्रा के योग हैं। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज ग्रह स्थितियां आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। आप अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित कर सकेंगे। दैनिक जीवन में सुधार आएगा।

कर्क- परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कर्मों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह- आपकी आदतों के कारण आप मुश्किल में आ सकते हैं। मित्रों के माध्यम से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम प्रसंगों में अपमानित होना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ मिलेगा। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या- आपकी मधुर वाणी से लोग प्रभावित होंगे। भवन भूमि से संबंधित मामलों में गति आएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक सेवा और दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भगवान भैरव की पूजा-अर्चना करना लाभकारी होगा।

तुला- किसी को बोलने के पहले विचार करें पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे यात्रा संभव है। ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। मित्रों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। वित्त संबंधी मामलों में आज सावधानी रखें।

वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बिना सोचे—समझे किसी कार्य को करने से रुकें। बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। संतान संबंधित मामलों में चिंता मुक्त होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। समाज में आपकी छवि निखरेगी, कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। वित्त के मामले हल होंगे।

धनु- आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। किसी का अहित करने से पहले विचार करें। युवाओं के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। थोड़े प्रयास में कार्य में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। वित्त के विवादित मामले हल होंगे।

मकर- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी आपके व्यवहार से लोग आपकी मदद करेंगे व्यापार में उन्नति होगी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी समय उपयुक्त है आज पूजा-पाठ में मन अधिक रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। वित्तीय दिक्कतें आएं तो परेशान न हों, वैसे आज आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी।

कुंभ- दिनचर्या में बदलाव होगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से खुश होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वित्त के लिए परेशान रहेंगे। फिजूलखर्ची हो सकती है, ऐसे खर्चो पर नियंत्रण रखें।

मीन- कार्यों की अधिकता रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। वाहन भूमि से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

5 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

8 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

16 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

3 days ago

This website uses cookies.