जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंसन से सम्बंधित पक्षों का 26वां शिखर सम्मेलन कॉप-26 ग्लासगो में शुरू हो गया। कॉप-26 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं का स्वागत करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि धरती इस समय वैसी ही स्थिति में पहुंच गई है जिसका सामना काल्पनिक पात्र जेम्स बॉंड् ने किया था। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के रूप में विश्व विनाश के कगार पर पहुंच गया है जो इस ग्रह को नष्ट कर देगा।
विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन कॉप-26 कल तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एक सौ बीस से अधिक देशों के राष्ट्र प्रमुख भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मौजूदा स्थिति का आकलन और भविष्य की राह तलाशने का अवसर है। उद्घाटन समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने कहा कि विश्व के देशों को धरती के तापमान में एक दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए महत्वकांक्षी कार्य करने होंगे और 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 45 प्रतिशत कम करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा कि वे जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए अन्य विश्व नेताओं के साथ काम करने और इस सम्बंध में भारत के प्रयासों की जानकारी देने के लिए उत्सुक हैं। आज इस सम्मेलन के दौरान सत्र का विषय है- कार्रवाई और एकजुटता-महत्वपूर्ण दशक। प्रधानमंत्री मोदी विश्व नेताओं के राष्ट्रीय बयान के दौरान टिप्पणी करेंगे। इसके अलावा वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्लासगो में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी से बात करते समय लोग अत्यधिक उत्साहित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। इससे पहले बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग होटल में जमा हुए और ग्लासगो आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्लास्गो में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी से बात करते समय लोग अत्यधिक उत्साहित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment