Travel & Tourism

वंदे भारत मिशन के अंतर्गत 7 मई 2020 से अब तक 6037 भारतीय 31 विमानों से विदेश से लौटे

वंदे भारत मिशन के अंतर्गत 7 मई 2020 से अब तक 5 दिन में 6037 भारतीय एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की भारत आने वाली 31 उड़ानों से स्‍वदेश लौटे।

भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन की शुरुआत 7 मई 2020 को की जो नागरिकों को भारत वापस लाने की सबसे बड़ी पहलों में से एक है। इस मिशन के अंतर्गत, नागर विमानन मंत्रालय भारतीयों को उनकी मातृभूमि में वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ तालमेल कर रहा है।

एयर इंडिया अपनी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ 12 देशों यानी अमेरिका, ब्रिटेन,  बांग्लादेश, सिंगापुर, सऊदी अरब, कुवैत, फिलीपींस, संयुक्‍त अरब अमीरात और मलेशिया के लिए कुल 64 उड़ानों (एयर इंडिया की 42 और एआई एक्सप्रेस की 24) का संचालन कर रही है ताकि पहले चरण में 14,800 भारतीयों को वापस लाया जा सके।

लोगों को सुरक्षित निकालने वाले इस विशाल हवाई मिशन के दौरान प्रत्येक कार्य को करते समय सरकार और डीजीसीए द्वारा निर्धारित सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाता है। नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण (एएआई) और एयर इंडिया ने इन संवेदनशील चिकित्‍सा निकासी मिशनों में यात्रियों, चालक दल के सदस्‍यों और ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार व्यापक और सावधानीपूर्वक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

4 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

7 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

16 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

3 days ago

This website uses cookies.