UNSC में भारत की स्‍था‍ई प्रतिनिधि रूचिरा कम्‍बोज ने कहा-भारत पारम्‍परिक हथियारों का अवैध हस्‍तांतरण रोकने के लिए प्रतिबद्ध

UNSC में भारत की स्‍था‍ई प्रतिनिधि रूचिरा कम्‍बोज ने कहा-भारत पारम्‍परिक हथियारों का अवैध हस्‍तांतरण रोकने के लिए प्रतिबद्ध

भारत पारंपरिक हथियारों का अवैध हस्‍तांतरण रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और वैश्विक स्‍तर पर इनका प्रसार रोकने के उपाय लागू करने के लिए मजबूत कानूनी और नियामक प्रणाली स्‍थापित की गयी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज ने सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा में कहा कि सामूहिक विनाश के हथियार और प्रौद्योगिकी सहित हथियारों और विस्‍फोटकों का अवैध हस्‍तांतरण अंतरराष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। रूचिरा कंबोज ने कहा कि सीमापार से ड्रोन के जरिये गैर कानूनी हथियार भेजा जाना भारत के लिए गंभीर चुनौती है। अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इस तरह की गतिविधियों की कड़ी निंदा करनी चाहिए और दोषी देशों को जिम्‍मेदार ठहराना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment