Business

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने झांसी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सिलाई मशीनों का वितरण किया

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार आज झांसी के पंडितदीन दयाल उपाध्याय सभागार में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पांच निगमों -राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), नेशनल सफाई कर्मचारी वित्त एवंविकास निगम (एनएसकेएफडीसी), नेशनल दिव्यांग वित्तएवं विकास निगम (एनएचएफडीसी), भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग व अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की सहभागिता से समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, ओबीसी, वयोवृद्धजन व दिव्यांगजन लाभार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरण किए गए तथा अनुसूचित जाति की पात्र महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा इससे जुड़ें निगमों द्वारा समारोह स्थल पर लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए स्टाल स्थापित किये गए, जहां इच्छुक अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण और ऋण के लिए पंजीकरण किया। केंद्रीय मंत्री ने निगमों के स्टालों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की।

इस अवसर पर झांसी के सांसद औरअन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनों व झांसी जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

12 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.