Categories: News-Headlines

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6,28,993 करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की

कोविड महामारी से प्रभावित अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने के लिए केन्‍द्र सरकार ने कई राहत उपायों की घोषणा की है। वित्‍तमंत्री सीतारामन ने आज आठ राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें से चार पूरी तरह से नये हैं जबकि एक स्‍वास्‍थ्‍य अवसंचरचना क्षेत्र से जुड़ा है।

आज नई दिल्‍ली में मीडिया को संबोधित करते हुए वित्‍तमंत्री ने कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक लाख करोड़ रूपये से अधिक की ऋण गारंटी योजना का ऐलान किया। उन्‍होंने बताया इसमें से पचास हजार करोड़ रुपये स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के लिए होंगे। इस आर्थिक मदद से स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने का काम किया जायेगा। वित्‍तमंत्री ने कहा कि यह ऋण गारंटी योजना आठ बड़े शहरों को छोड़कर अन्‍य शहरों में नई परियोजनाओं के विस्‍तार के लिए होंगी।

निर्मला सीतारामन ने बताया कि आत्‍मनिर्भर भारत योजना के तहत डेढ़ लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना मई 2020 में शुरू कर दी गई थी। इसके लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये अतिरिक्‍त दिये जाएंगे। इस योजना के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 और निजी क्षेत्र के 25 बैंकों तथा 31 गैर बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियों के ओर से अब तक दो लाख उनहत्‍तर हजार करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं। उन्‍होंने बताया कि कारोबार करने वालों के लिए ऋण गारंटी की सीमा तीन लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये कर दी गई है।

एक अन्‍य उपाय के तहत वित्‍तमंत्री ने 25 लाख छोटे कारोबारियों के लिए ऋण गारंटी योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत ऋण लघु वित्‍तीय संस्‍थानों की ओर से कारोबारियों को सवा लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया, जब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शुरू होगा तब पहले 5 लाख पर्यटकों को वीजा बिना किसी शुल्क के जारी किया जाएगा। इसका लाभ किसी भी पर्यटक को एक ही बार मिलेगा और ये योजना 31 मार्च 2022 या पहले 5 लाख वीजा पूरे होने तक जारी रहेगी। पर्यटन को पुर्नजीवित करने के लिए 11,000 से ज़्यादा रजिस्टर टूरिस्ट गाइड और बाकी ​हितधारकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.