Categories: News-Headlines

असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश की संभावना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी एक-दो जगहों पर तेज बारिश हो सकती

असम और मेघालय में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन दोनों राज्यों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात,मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा और तेलंगाना में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।

अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.