आएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, सरकार के कामकाज को प्रभावित नहीं करता है संघ, और न ही अलग शक्ति केंद्र में करता है विश्वास। सरसंघचालक ने कहा, राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं की समाज में बराबर की भागीदारी ज़रूरी
दिल्ली में राष्ट्रीय संवयसेवक संघ का तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत को लेकर संघ दृष्टिकोण लोगों के सामने रखा। मोहन भागवत ने कहा है कि संघ ने स्वयं तय किया है कि रोज मर्रा की राजनीति में हम नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में हमारा मत है। ये जनता तय करे। उन्होंने कहा कि संघ सार्वजनिक तौर पर खुले दिल से बोलता है। उन्होंने कहा कि संघ का राजनीति से परहेज है लेकिन घुसपैठियों पर न बोलें ऐसा नहीं होगा।
विज्ञान भवन में चल रहे आरएसएस के कार्यक्रम के दूसरे दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ ने स्वयं तय किया है कि रोज मर्रा की राजनीति में हम नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में हमारा मत है। ये जनता तय करे। उन्होंने कहा कि संघ सार्वजनिक तौर पर खुले दिल से बोलता है। उन्होंने कहा कि संघ का राजनीति से परहेज है लेकिन घुसपैठियों पर न बोलें ऐसा नहीं होगा।
मोहन भागवत ने कहा कि कई मामलों में हम देखते हैं कि महिलाएं पुरूषों की तुलना में बेहतर काम करती हैं। इसलिए उनको सिर्फ सबल बनाने की जरूरत है। महिला और पुरूष दोनों बराबर हैं। सहभागी होना राष्ट्रनिर्माण के लिए जरूरी है। संघ प्रमुख ने साफ किया कि हिन्दू शब्द को आग्रह के तौर पर ले कर चल सकते हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में तीन दिनों का संघ का कार्यक्रम है जिसमें देश के प्रबुद्द वर्ग को संघ के बारे में बताया जा रहा है । अभी तक दो दिन के हुए कार्यक्रम में संघ की पृष्ठभूमि और संघ की सोच के बारे में बताया गया है अब तीसरे दिन यानि बुधवार को प्रश्नोत्री कार्यक्रम होगा जिसमें आए हुए लोग संघ के बारे में संघ प्रमुख से सवाल पूछेगें ।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment