संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह मौजूदा भू-राजनीतिक वास्तविकता को नहीं दर्शाती है। नई दिल्ली में डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भू-राजनीतिक अस्थिरताओं से निपटने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। यह परिषद अब तक शांति और सुरक्षा संबंधी निर्णय लेने में असमर्थ रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने अफ्रीकी संघ को जी-20 का पूर्ण सदस्य बनाने में भारत की भूमिका की भी सराहना की। इससे पहले डेनिस फ्रांसिस ने विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर के साथ बातचीत की। डॉक्टर जयशंकर ने अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों विशेषकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर डेनिस फ्रांसिस के विचार की सराहना की।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...