अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आज बैठक होगी। परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान अफगानिस्तान पर यह दूसरी बैठक है। एस्टोनिया और नॉर्वे में तत्काल सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस सुरक्षा परिषद को स्थिति की जानकारी देंगे।
अफगानिस्तान में तालिबान ने राजधानी काबुल में घुसने के कुछ घंटे बाद ही राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा कर लिया। राष्ट्रपति अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति अमरउल्ला सालेह अफगानिस्तान छोड़कर तजिकिस्तान रवाना हो गए हैं। अनेक राजनयिक अधिकारी और अन्य अफगानी लोग देश छोड़कर चले गए हैं। अफगान सरकार के मंत्री, सरकारी कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों से हवाई अड्डे का टर्मिनल भरा हुआ था और सब बेचैनी के साथ अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे थे। इनमें अनेक महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment