Categories: News-Headlines

UIDAI ने देशभर में फैले हजारों आधार आपरेटर की क्षमता विस्तार के देशव्यापी अभियान की शुरूआत की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देशभर में फैले हजारों आधार आपरेटर की क्षमता विस्तार के देशव्यापी अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत आधार कार्य से जुड़ी नीतियों/प्रक्रियाओं में हुए नवीनतम बदलावों से आपरेटरों को जागरूक किया जायेगा ताकि आधार नामांकन, उन्नयन और सत्यापन प्रक्रिया में आपरेटर स्तर पर होने वाली त्रुटियों को कम किया जा सके। इससे समूचे तंत्र को अधिक मजबूती मिलेगी और सबसे महत्वपूर्ण यह कि इससे निवासियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

इस पहल के हिस्से के तौर पर यूआईडीएआई पिछले कुछ महीनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों सहित कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में करीब दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर चुका है। आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में आपरेटर जमीनी स्तर पर सीधे जनता के बीच रहकर काम करते हैं और पंजीकरण, आधार कार्ड अद्यतन तथा सत्यापन जिम्मेदारी को निभाते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि उन्हें समूची प्रक्रिया, दिशानिर्देशों और नीतियों के बारे में बेहतर समझ हो।

प्रशिक्षण के अब तक हुये सत्रों से करीब 3,500 आपरेटर और मास्टर प्रशिक्षकों को नामांकन की प्रक्रिया, आधार कार्ड को अद्यतन करने और सत्यापन प्रक्रिया के बारे में ताजा जानकारी दी गई है। ये सभी ज्ञान प्रसार प्रक्रिया की शुरुआत कर प्राप्त सूचनाओं को आगे पहुंचा सकते हैं।

इसके साथ ही यूआईडीएआई द्वारा इस साल के दौरान सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में 100 और पूर्णदिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जायेगा।

आधार प्रक्रिया के इन अहम् भागीदारों को प्रक्रिया के बारे में बेहतर जानकारी होने और उनके व्यवहार में बदलाव से देशभर में लोगों को आधार नामांकन/अद्यतन केन्द्रों पर अधिक सहानुभूतिपूर्ण परिवेश तथा बेहतर अनुभव दिलाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

18 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

19 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

19 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

19 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

19 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.