प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक का हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा। उन्होंने कहा कि पैरालिंपिक में भाग लेने वाली हमारी टीम का हर सदस्य चैंपियन और प्रेरणा का स्रोत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को निरंतर समर्थन देने के लिए अपने खिलाड़ियों के कोचों, सहायकों और परिवारों की सराहना की। उन्होंने जापान, विशेष रूप से टोक्यो के लोगों और जापान सरकार की उनके असाधारण आतिथ्य सत्कार, व्यापक प्रसार और इन ओलंपिक खेलों के माध्यम से लचीलेपन व एकजुटता के जरूरी संदेश के प्रसार की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट्स की श्रृंखला में कहा: “भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो #Paralympics का हमेशा ही एक विशेष स्थान रहेगा। यह खेल प्रतियोगिता हर भारतीय की याद में रहेगी और खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगी। हमारे दल का प्रत्येक सदस्य एक चैंपियन है और प्रेरणा का स्रोत है।
भारत द्वारा ऐतिहासिक संख्या में जीते पदकों ने हमारे दिलों को उल्लास से भर दिया है। मैं हमारे एथलीटों के कोच, सहायक स्टाफ और परिजनों को खिलाड़ियों को निरंतर दिए गए समर्थन की सराहना करता हूं। हमें उम्मीद है कि खेलों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपकी सफलता निश्चित रूप से फायदेमंद होगी।
जैसा कि मैंने पहले कहा था, जापान, विशेष रूप से टोक्यो के लोगों और जापान सरकार की उनके असाधारण आतिथ्य सत्कार, समझ और इन ओलंपिक खेलों के माध्यम से लचीलेपन व एकजुटता के बहुत जरूरी संदेश के प्रसार की प्रशंसा करनी चाहिए।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment