Sports

अनुराग सिंह ठाकुर ने बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र में शिक्षक दिवस समारोह में भाग लिया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कर्नाटक में बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र का दौरा किया और खेल प्रशिक्षण में एनआईएस डिप्लोमा के 58 वें बैच के शिक्षक दिवस समारोह में भाग लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और साई, बेंगलुरु केंद्र की क्षेत्रीय निदेशक रितु पथिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

केंद्रीय खेल मंत्री ने इस कार्यक्रम में प्रशिक्षकों और एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा के केंद्र सरकार ने खेल पर नए सिरे से जिस तरह से ध्यान केंद्रित किया है, उसके परिणाम हाल ही में संपन्न टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के उत्साही प्रदर्शन से सामने आए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारत में खेलों का भविष्य प्रशिक्षकों के हाथों में निहित है। शिक्षक दिवस के अवसर पर, आइए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण के साथ एथलीटों का पोषण और उनके खेल में शिष्‍टता लाने का संकल्प लें और सुनिश्चित करें कि वे ओलंपियन मानकों के अनुसार स्टार एथलीटों को सामने लाएंगे।”

वर्तमान में एनसीओई योजना के तहत साई के बैंगलोर केंद्र में पांच विषयों में 160 से अधिक एथलीट उच्च कोटि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं; इसके अलावा, 168 प्रशिक्षु कोच 9 विषयों में खेल प्रशिक्षण में डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं और जल्द ही युवा प्रशिक्षक के रूप में उत्तीर्ण हो कर बाहर निकलेंगे। साई उच्च कोटि के प्रशिक्षण में खेल विज्ञान के सहयोग पर भी बल दे रहा है जिसमें आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवीनतम शोध के साथ प्रशिक्षण प्रक्रियाओं का समर्थन करने के लिए हाल ही में युवा खेल वैज्ञानिकों की एक नई टीम भी शामिल की गई है।

इससे पहले खेल मंत्री के दौरे की शुरुआत साई बेंगलुरू के प्रशासनिक ब्लॉक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का समापन मंत्री महोदय द्वारा युवा एथलीटों के साथ बातचीत करने और उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने के लिए प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित करने के साथ हुआ।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.