संसद के मॉनसून सत्र के आज से शुरू होने की खबर सभी अखबारों में प्रमुखता से है। जनसत्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को सुर्खी बनाया है – तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा। हिन्दुस्तान का शीर्षक है – मॉनसून सत्र में बरसेगा विपक्ष, सरकार भी तैयार। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार – पीएम बोले, सरकार सार्थक चर्चा को तैयार। हरिभूमि का शीर्षक है – छोटे दलों को भी मिलेगा पर्याप्त अवसर ताकि जनहित के मुद्दों पर हो सके चर्चा। लोकसत्य के अनुसार संसद का मॉनसून सत्र आज से, नेताओं ने की मैराथन बैठक, विपक्ष घेरने को तैयार। अमर उजाला लिखता है – सरकार कई विधेयक लाएगी, विपक्ष महंगाई-कोरोना पर घेरेगा। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है – संसद को गरमाएगा ईंधन, कोरोना।
हरिभूमि के अनुसार कृषि मंत्री तोमर बोले – बातचीत को तैयार सरकार, किसान खत्म करें आंदोलन।
जनसत्ता लिखता है – जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट छह मार्च तक। मसविदे पर चल रहा काम। पत्र के अनुसार परिसीमन में विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़ाकर 90 की जाएगी।
न्यूज क्लिक मुद्दे पर राजस्थान पत्रिका का शीर्षक है – ईडी ने शुरू की 38 करोड़ की विदेशी फंडिंग की जांच। सिंघम रडार पर, नवलखा से भी पूछताछ। हरिभूमि की सुर्खी है – भारत में फिर टूलकिट का कीट, मोदी सरकार को बदनाम करने मीडिया की आड़ में चीन से लिए करोड़ों रुपए। पत्र के अनुसार जहां से फंडिंग हुई उन सभी का एक पता। भाजपा ने कहा – भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश, मोदी को बदनाम करने के लिए रेट कार्ड तय किए गए।
जनसत्ता के अनुसार रविवार को कोरोना के 38 हजार मामले, 502 की मौत। पंजाब केसरी लिखता है – दिल्ली में कोरोना से पिछले 24 घंटे में नहीं हुई कोई मौत।
नवभारत टाइम्स ने पहले पन्ने पर दिया है – यूपी, उत्तराखण्ड के बाद दिल्ली में भी कांवर यात्रा पर रोक।
राष्ट्रीय सहारा ने शीर्षक दिया है – नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब के नए कैप्टन।
अमर उजाला लिखता है – जयशंकर बोले, हमारी कोशिशों से ग्रे सूची में बरकरार है पाकिस्तान। जैश-लश्कर भी हुए प्रतिबंधित। राष्ट्रीय सहारा का कहना है – अफगानिस्तान में तालिबान की मदद कर रही पाक सेना।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment