दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज तड़के कई स्थानों पर सामान्य से तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में आज दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होगी और गरज के साथ बौछारें आएंगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने मुंबई में कुछ स्थानों पर काफी तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सतारा जिलों के लिए आज रेड अलर्ट तथा मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर जिलों के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने आकाशवाणी से इस बारे में बातचीत की।
अभी जो लेटेस्ट दिल्ली का जो है फोर से फाइव सेंटीमीटर हुआ है। और आगे जो है रेन रहेगा। लेकिन कल से रिड्यूस हो जायेगा जो रेन का इंटेन्सिटी है। और बाकी जो देश का भाग है। उत्तराखंड में हमारा रेड कलर का वार्निंग है और हिमाचल में भी है। बाकी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश ये सारा ऑरेंज अलर्ट में हैं। हैवी रेन फॉल के अलर्ट में आज का दिन जो है। और जो वेस्ट कोस्ट है हमारा महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और गुजरात, ये भी हैवी रेनफॉल वार्निंग में है। रेड कलर में भी है। मुंबई भी है। और बाकी जो देश का हिस्सा है लाइट टू मॉडरेट रेन में है।
मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि उपनगरीय रेल सेवाएं चल रही हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment