नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रतिनिधि सभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा को 275 सदस्यों के सदन में 165 वोट मिले। विश्वासमत प्रस्ताव जीतने के लिए उन्हें 136 मतों की जरूरत थी। शेर बहादुर देउबा को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 12 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के अनुसार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। पांच सदस्यों की संविधान पीठ ने भंग प्रतिनिधि सभा बहाल कर दी थी। 13 जुलाई को शेर बहादुर देउबा ने पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वासमत हासिल करने पर शेर बहादुर देउबा को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी सहित लोगों के बीच आपसी संबंध भी बढ़ेंगे।
शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों में मजबूती लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment