Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 3 अगस्त 2021

संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर विपक्षी दलों के एकजुट होकर आज चर्चा करने के लिए सुबह होने वाली बैठक का जिक्र सभी अखबारों में है।

प्रधानमंत्री द्वारा कल सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए कम समय में सीधे सब्सिडी पहुंचाने के लिए ई-रूपी वाउचर आधारित भुगतान सेवा के शुभारंभ की खबर आज सुर्खियां बनी हैं। अमर उजाला ने लिखा है- बिना बिचौलिये मिलेगा लाभ।

तोक्‍यो ओलिम्पिक में महिला हॉकी की जीत को आज सभी अखबारों ने चित्र सहित बड़ी खबर बनाया है। हिन्‍दुस्‍तान ने बड़े अक्षरों में लिखा है- दिल जीता, जहान जीतो। राष्‍ट्रीय सहारा और नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं- महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास। जनसत्‍ता ने बड़े अक्षरों में खुशी से झूमती हॉकी टीम के चित्र के ऊपर शीर्षक दिया है- महिलाओं ने लिखा – इतिहास का पन्‍ना।

भारत और चीन के बीच लम्बित मुद्दों के जल्‍दी समाधान पर बनी स‍हमति भी सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है।

लोकसत्‍य की पहली खबर है- अनंतनाग में विस्‍फोट बनाते चार आतंकवादी गिरफ्तार।

राजस्‍थान पत्रिका ने कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के उस आदेश को पहले पन्‍ने पर दिया है जिसमें भू-सम्‍पदा कम्‍पनी पर 62 पेड़ अवैध रूप से काटने पर चालीस करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

देश के विभिन्‍न राज्‍यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को भी अखबारों ने महत्‍व दिया है। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- अगले चार से छह सप्‍ताह में बढ़ जाएगा कोवैक्‍सीन का उत्‍पादन।

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने स्‍नातक पाठ्यक्रम की 65 हजार सीटों के लिए दाखिले शुरू होने की खबर भी सभी अखबारों में है।

मौसम के अंदाज पर भी आज कई अखबारों की नजर है। हिन्‍दुस्‍तान ने बॉक्‍स में लिखा है- दिल्‍ली में बदल रहा है बारिश का मिजाज। करीबी इलाकों में अलग तरह से बरस रहे बादल। उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली सूखी रही। राष्‍ट्रीय सहारा ने अगस्‍त और सितम्‍बर तक अच्‍छी बारिश होने का अनुमान दिया है। दैनिक ट्रिब्‍यून इसी खबर पर लिखता है- अगस्‍त में पंजाब हिमाचल में कम बरसेंगे बादल।

The post आज के अखबारों की सुर्खियां 3 अगस्त 2021 appeared first on inSamachar.

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.